World's Largest Youth Network

पहल

नेयुकेसं के बुनियादी कार्यक्रम 2019-20

जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट युवा मंडलों को पुरस्कार (एओवाईसी)

परिचय
उत्कृष्ट युवा मंडल/महिला मंडलों को पुरस्कारों की स्कीम युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रारंभ की गई थी और नेहरू युवा केन्द्र संगठन द्वारा कार्यान्वित की जा रही है। युवा मंडल/महिला मंडल बुनियादी तौर पर युवाओं का एक संघ होते हैं जो क्षेत्र में स्वेच्छा से साक्षरता, पर्यावारण समृद्धि, महिला सशक्तीकरण, व्यवसायिक प्रशिक्षण, दहेज, अस्पृश्यता उन्मूलन, वनीकरण, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण आदि क्षेत्रों में कार्य कर रहे होते हैं। इसके अतिरिक्त, युवा मंडल/महिला मंडल स्थानीय और राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर सामाजिक अभियान, जागरूकता अभियान चलाते हैं। वे समुदाय विकास, खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों तथा अन्य विकास कार्यक्रमों में भी भिन्न स्तरों पर विभिन्न विकास विभागों तथा अभिकरणों के साथ समन्वय में अग्रणी रहते हैं। युवा मंडल/महिला मंडलों ने ग्रामों में सहयोगपूर्ण तथा स्वैच्छिक ढंग से परिसम्पत्तियों के सृजन तथा सांगठनिक कौशल निर्माण में ग्राम पंचायतों को सहायता प्रदान की है।

उद्देश्य
“योजना का मूल उद्देश्य” युवा मंडलों के विकास को प्रोत्साहन देना है, जो सामाजिक परिवर्तन के उत्प्रेरक माने जाते हैं। यह महसूस किया गया है कि युवा मंडल/महिला मंडल राष्ट्र के निर्माण तथा अन्य गतिविधियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं जैसेकि साक्षरता, कौशल विकास प्रशिक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण, राष्ट्रीय अखंडता, सामाजिक समरसता, खेल, गांवों में टिकाऊ समुदाय परिसम्पत्तियों का सृजन इत्यादि।
योजना में युवा मंडलों का विकास तथा उनकी विकासात्मक गतिविधियां भी शामिल हैं, ताकि अधिक से अधिक संख्या में युवा मंडलों को समुदाय कल्याण तथा राष्ट्र निर्माण गतिविधियों के लिए आगे आने हेतु प्रोत्साहित किया जा सके। इस स्कीम के प्रारंभन से सरकार को आशा है कि न केवल मौजूदा युवा मंडल एक अधिक सार्थक भूमिका निभाएंगे अपितु भविष्य में युवा मंडलों की संख्या में वृद्धि भी होगी।
यह योजना तीन स्तरों पर चलाई जाती है जो कि जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर हैं। प्रारंभिक चयन जिला स्तर पर किया जाता है तथा राज्य स्तर से होते हुए अंत में राष्ट्रीय स्तर तक पहंुचता है। जिला स्तर पर अर्हता प्राप्त करने वाले विजेता स्वतः राज्य स्तर की प्रतियोगिता के लिए अर्ह हो जाते हैं। इसी प्रकार राज्य स्तर पर अर्हता प्राप्त करने वाले विजेता स्वतः राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए अर्ह हो जाते हैं।
 पुरस्कार

जिला स्तर पर विजेता को रू. 25,000 तथा राज्य स्तर पर रू. 1,00,000 और राष्ट्रीय स्तर पर रू. 5,00,000 ,रू. 3,00,000 तथा रू. 2,00,000 के प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार एवं एक प्रशस्ति पत्र/प्रमाणपत्र दिया जाता है। अधिक जानकारी के लिए असाधारण युवा मंडलों को पुरस्कारों की स्कीम की एक प्रति परिशिष्ट-12 पर दी गई है।

नोट:

 

प्रधान कार्यालय: नेहरू युवा केन्द्र संगठन, युवा मामले एवं खेल मंत्रालय (भारत सरकार)
4 - जीवन दीप भवन, संसद मार्ग, भूतल, दिल्ली - 110 001 (भारत)
दूरभाष : 91-11-23442800

कॉपीराइट 2012 नेहरू युवा केन्द्र संगठन. सर्वश्रेष्ठ IE 7.0, फ़ायरफ़ॉक्स मोज़िला, गूगल क्रोम में देखे