World's Largest Youth Network

ने.यु.के.सं बुनियादी कार्यक्रम - 2018-19

युवा आदर्श ग्राम विकास कार्यक्रम

जिला नेयुकेसं युवाओं द्वारा मॉडल गांव के रूप में एक गांव का विकास करेगा। इस प्रयोजन के लिए, अन्य विभागों एवं एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर युवा आदर्श ग्राम विकास कार्यक्रम के तहत चिहिंत वरीयता क्षेत्रों में कार्यक्रम एवं गतिविधियाॅ आयोजित की जायेंगी। कार्रवाई के लिए चिहिंत क्षेत्रों में गांव के युवाओं को कार्य को करने के लिए कार्य योजना विकसित कर संबंधित विभागों के अधिकारियों और संदर्भ व्यक्तियों की मदद से अभिमुखीकरण कराना होगा।  

संकल्पना

इस पहल का मुख्य विचार है कि :

1. युवाओं को उनकी रुचि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित एवं प्रोत्साहित करना।

2. उनको अपनी पूरी क्षमता का एहसास करने के लिए उन्हें सक्षम और राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में योगदान करना।

3. युवाओं में नेतृत्व के गुण विकसित करना।

4. युवा मंडलों के सदस्यों को स्थानीय समुदायों के सामने आने वाले सामाजिक-आर्थिक और विकास के मुद्दों पर संबोधित करने के सुअवसर उपलब्ध कराना।

5. अपने गांवों में विकास की प्रक्रिया के भागीदार के रूप में सबसे आगे उन्हें लाना।

6. युवा मंडलों के मौजूदा नेटवर्क को मजबूत बनाना और उन्हें समाज में मान्यता प्रदान कराना।

उद्देश्य

1. गांव के मामलों में सक्रिय रूप से भाग लेने और योजना बनाने के लिए युवाओं को नेतृत्व का अवसर प्रदान करना।

2. विकास की प्रक्रिया और गांव समुदाय के सामाजिक कल्याण में बढ़त लेना।

3. युवा कार्य समूह एवं स्वसहायता समूह के माध्यम से ग्राम समुदायों के सामने आने वाली समस्याओं का समाधान करना।

4. चयनित क्षेत्रों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया की दिशा में योगदान करना।

गांव का चयन

भारत में जिलों की संख्या: 150 और गांव की संख्या: 150 (नेयुकेसं युवा आदर्श ग्राम (मॉडल विलेज) के रूप में विकसित करने के लिए चयनित 150 जिलों में एक गांव को चुना जाये)

जिलों का चयन:

राज्य में हर तीन नेहरु युवा केन्द्रों पर, एक युवा आदर्श ग्राम विकास कार्यक्रम किया जाये। राज्य के ऐसे जिलों में जहां पर:

क) जिला युवा समन्वयक कार्यरत हों।

ख) माननीय सांसदों/विधायकों/अन्य जनप्रतिनिधि रुचि रखते हैं।

ग) डीएम/डीसी समुदाय परिसंपत्तियों के निर्माण के लिए कच्चा माल उपलब्ध कराने के लिए वादा करते हों।

घ) या जहां मंडल निदेशक का मानना है कि इस कार्यक्रम को एक सफल तरीके से आयोजित किया जा सकता है।

1. सांसद आदर्श ग्राम योजना विधायक/विधान पार्षद द्वारा गोद लिए गए गांव के अलावा एक गांव

2. एक सक्रिय युवा मंडल हो 3. युवा मंडल में निम्नलिखित होना चाहिए:

ए) उनके सदस्य सक्रिय, भाग लेने के इच्छुक, अनुभवी, संसाधनपूर्ण होने चाहिए, अपने गांव को नेयुकेसं आदर्श ग्राम बनाने के लिए रुचि रखते हों।

बी) सामाजिक कल्याण और विकास के क्षेत्र में गतिविधियों का ट्रैक रिकॉर्ड सिद्ध किया हो।

सी) ग्राम पंचायत और अन्य विकास विभागों और एजेंसियों के साथ प्रभावी संपर्क हो।

ध्यानाकर्षण क्षेत्र

    राज्य निदेशकों द्वारा कार्रवाई
    • राज्य निदेशक ऊपर दिए गए चयन मापदंड के अनुसार जिले/जिलों का चयन करेंगे। राज्य निदेशक ऐसे जिलों की सूची तैयार करने और जुलाई, 2018 से पहले अनुमोदन के लिए नेयुकेसं मुख्यालय को प्रस्तुत करेंगे।
    • इससे पहले व्यापक कार्यान्वयन योजना नेयुकेसं, मुख्यालय को अगस्त, 2018 से पहले प्रस्तुत करेंगे।  
प्रधान कार्यालय: नेहरू युवा केन्द्र संगठन, युवा मामले एवं खेल मंत्रालय (भारत सरकार)
4 - जीवन दीप भवन, संसद मार्ग, भूतल, दिल्ली - 110 001 (भारत)
दूरभाष : 91-11-23442800

कॉपीराइट 2012 नेहरू युवा केन्द्र संगठन. सर्वश्रेष्ठ IE 7.0, फ़ायरफ़ॉक्स मोज़िला, गूगल क्रोम में देखे