World's Largest Youth Network

पहल

नेयुकेसं के बुनियादी कार्यक्रम 2019-20

खेलों को प्रोत्साहन

इसके निम्नलिखित तीन घटक हैं -

ए. युवा मंडलों को खेल सामग्री

उद्देश्य

कार्यान्वयन रणनीति

जिला युवा समन्वयक इस गतिविधि के लिए केवल उन्हीं युवा मंडलों पर विचार करें, जो निम्न मानदंड पूरे करते हैं:

इच्छुक युवा मंडलों से अनुलग्नक-10 में दिए निर्धारित प्रारूप में आवेदन आमंत्रित कर अनुलग्नक-11 में दिए प्रारूप में संकलित करें तथा खेल सामग्री के लिए चयनित युवा मंडलों की सूची अनुलग्नक-12 में दिए प्रारूप में तैयार करें।

खेल सामग्री के लिए चयनित युवा मंडलों की संख्या ः जिले में ब्लाॅकों की संख्या के आधार पर नीचे दी गई तालिका के मानदंड़ों के आधार पर

श्रेणी युवा मंडलों की संख्या जिन्हें खेल सामग्री सहयोग प्रदान किया जाना है। राशि (रू. में) रू. चार हजार प्रति युवा मंडल
जिला जिसमें 1-3  ब्लाॅक हैं। 20 80,000
जिला जिसमें 4-5  ब्लाॅक हैं। 20 80,000
जिला जिसमें 6-10 ब्लाॅक हैं। 25 1,00,000
जिला जिसमें 11-15 ब्लाॅक हैं। 30 1,20,000
जिला जिसमें 16 से अधिक ब्लाॅक हैं। 35 1,40,000  

नोट:

समय सीमा

खेल सामग्री की खरीद के लिए जीएफआर एवं अन्य औपचारिकताओं को पूरा कर की जानी चाहिए और इसका आवंटन चयनित युवा मंडलों को (ऊपर दर्शाये गये आवंटन के अनुसार) किसी महत्वपूर्ण दिवस के आयोजन पर, जिला युवा सम्मेलन अथवा महत्वपूर्ण लोक उत्सव के अवसर पर अति महत्वपूर्ण व्यक्तियों की उपस्थिती, लोक प्रतिनिधियों सहित (माननीय मंत्रीगण/सांसद/विधायक) सहित अति विशिष्ट व्यक्तियों की मौजूदगी में वितरित कर दी जानी चाहिए। खेल सामग्री का आवंटन चयनित युवा मंडलों के बीच खेल टूर्नामेंट के आयोजन से पहले कर दिया जाये। क्रय समिति

ए एव ंबी ब्लाॅक एवं जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता

खेल प्रोत्साहन के अंतर्गत जिला एवं युवा मंडलों (ब्लाॅक) के समूह स्तर पर खेल प्रतियोगिता के आयोजन का प्रावधान किया गया है। खेल सामग्री की खरीद के प्रावधान के बारे में अलग से ऊपर बताया गया है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में खेल भावनाओं को दर्शाता है। इस संबंध में मुख्य उद्देश्य ग्रामीण युवाओं में खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करना और उत्कृष्ट खेल व्यक्तित्वों को सामने लाना और ग्रामीण खेलों के क्षेत्रों में ग्रामीण प्रतिभाओं की पहचान करना जिन्हें अन्य प्रतिष्ठित विभागों द्वारा और आगे विकसित किया जा सके।

उद्देश्य

टुर्नामेंट का स्तर

कार्यक्रम ों की संख्या ब्लाॅक  की जिले में संख्या के आधार पर वरीयता निम्नानुसार है :-

श्रेणी    ब्लॉक स्तरीय जिला स्तर
खेल प्रतियोगिताओं की संख्या  राशि (रू. में) @रू. 18000 प्रति युवा मण्डल खेल प्रतियोगिताओं की संख्या राशि (रू. में) @रू. 30000 जिला स्तर
जिला जिसमें 1-3 ब्लाॅक हैं। 1 18,000/- 1 30,000/-
जिला जिसमें 4-5 ब्लाॅक हैं। 3 72,000/- 1 30,000/-
जिला जिसमें 6-10 ब्लाॅक हैं। 5 90,000/- 1 30,000/-
जिला जिसमें 11-15 ब्लाॅक हैं। 8 1,44,000/ 1 30,000/-
जिला जिसमें 16 एवं अधिक ब्लाॅक हैं। 9 1,62,000/ 1 30,000/-

समय अवधि : ( इसे पर्यायवर्णीय स्थितियों एवं कठिन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए इसे संशोधित किया जा सकता है)।

                     जुलाई से सितंबर (ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता)
                     नवम्बर से दिसम्बर फरवरी (जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता)

विभिन्न स्तरों पर खेलों की पहचानः

सामूहिक प्रतियोगिताओं के अतिरिक्त व्यक्तिगत खेल भी ब्लाक एवं जिला स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं में शामिल किये जायेंगे। निम्नलिखित में से खेलों का चयन या अन्य स्थानीय लोकप्रिय खेलों का चयन किया जायेगा।

प्रतियोगिता समूह
  फुटबाल कबड्डी टग आफ वार हॉकी
हैंड बाल बास्केट बाल     बालीवाल खो-खो
व्यक्तिगत खेल प्रतियोगितायें
एथलैटिक कुश्ती(भारतीय तरीके से) तीरांदाजी(भारतीय तरीके से) तैराकी
जिमनास्टिकटिक बैडमिंटन टेबल टेनिस साईकलिंग
भारोत्तोलन वुशु ताईकवांडो मुक्के बाजी
जुडो      
स्थानीय परम्परागत खेल
ऊॅंट दौड भैंसा गाडी दौड   मार्शल आर्ट जैसे गट्टका, मलखम, अत्या-पत्या, कलराईपट्टू, सीलामबम, थंग टा आदि   

नोटः

प्रधान कार्यालय: नेहरू युवा केन्द्र संगठन, युवा मामले एवं खेल मंत्रालय (भारत सरकार)
4 - जीवन दीप भवन, संसद मार्ग, भूतल, दिल्ली - 110 001 (भारत)
दूरभाष : 91-11-23442800

कॉपीराइट 2012 नेहरू युवा केन्द्र संगठन. सर्वश्रेष्ठ IE 7.0, फ़ायरफ़ॉक्स मोज़िला, गूगल क्रोम में देखे