World's Largest Youth Network

ने.यु.के.सं बुनियादी कार्यक्रम - 2018-19

इंटर्नशिप कार्यक्रम

इंटर्न के साथ आरंभ करने के लिए इसका आरंभ राज्य कार्यालय और नेयुकेसं मुख्यालय से किया जायेगा।

उद्देश्य

छात्र युवाओं के लिए नेयुकेसं के साथ इंटर्नशिप कार्यक्रम के उद्देश्य निम्नानुसार हैं: ऽ विभिन्न मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों और अनुसंधान संस्थानों के इच्छुक छात्रों को अपने अनुभव को साझा करने के साथ साथ युवाओं के विकास एवं सशक्तिकरण के साथ सामाजिक इंजीनियरिंग में प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। ऽ प्रतिष्ठित संस्थानों से युवा सोच के साथ नेयुकेसं के अधिकारियों को बातचीत करने का और नवोदित विद्वानों से विचारों और सूचनाओं को प्राप्त करने का अवसर प्रदान किया जायेगा जिससे नीति और योजना के लिए मूल्य संवर्धन का साबित हो सकता है। ऽ छात्रों को एक रुपरेखा प्रदान की जायेगी जिसके द्वारा उनके शैक्षिक अनुभव बढ़ाया जा सकेगा और व्यावहारिक कार्य के माध्यम से नेयुकेसं को काम करने में सहयोग मिलेगा।

कार्यक्रम की उपयोगिता ऽ यह कार्यक्रम नेयुकेसं और युवाओं दोनों के लिए उपयोगी होगा। ऽ इंटर्न को नेयुकेसं के कार्यों, अपने कार्यक्रमों, गतिविधियों, युवा मंडलों के नेटवर्क, नई पहल के बारे में और इसके साथ साथ क्षेत्र की गतिविधियों के बारे में बताया जायेगा और उन्हें अनुभव देने के लिए गतिविधियों की प्रक्रिया में शामिल किया जायेगा। ऽ इंटर्न को एक विशेष क्षेत्र/कार्यक्रम के एक अध्ययन के लिए और इस पर नेयुकेसं की ताकत, कमजोरियों और सुधार के सुझाव पर एक अध्ययन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

इंटर्नशिप कार्यक्रम के लिए पात्रता

क) स्नातक, स्नातकोत्तर डिग्री और शोध के जो छात्र, अधिमानतः मानव विज्ञान, सामाजिक कार्य, समाजशास्त्र, मनोविज्ञान, प्रबंधन, कानून और सामाजिक विज्ञान में पढ़ाई कर रहे हो वे छात्र इंटर्नशिप कार्यक्रम के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे।

ख) छात्रों का जुडाव नेयुकेसं के साथ अवैतनिक होगा और 6 माह से अधिक और डेढ़ माह से कम नहीं होगा, बशर्ते उन्होंने 3 या 4 वर्ष के डिग्री कार्यक्रम के दो या तीन साल पूरे कर लिए हों। ग) कार्यक्रम के लिए अंग्रेजी और हिन्दी में भाषा ज्ञान और स्थानीय भाषा का ज्ञान वांछनीय है। इं

टर्न की संख्या ः 100 (3 प्रति मंडल कार्यालय)

स्तर : मंडल और राष्ट्रीय

बजट : रूपये 10,000/- प्रति इंटर्न

संभावित कार्य क्षेत्र

क) व्यावहारिक परियोजना प्रस्ताव, मानकों और माॅड्यूल जोकि (प) नेयुकेसं युवा गतिविधियाॅ (पप) नेयुकेसं के युवा मंडलों के विकास और उनके सदस्यों के सशक्तिकरण की रणनीतियाॅ (पपप) निगरानी और पर्यवेक्षण (पअ) दस्तावेजों के मानकीकरण (ट) सफलता की कहानियाॅ और सर्वोत्तम प्रथाओं (अप) विभिन्न गतिविधियों पर मॉड्यूल और आईईसी साहित्य से संबंधित हों।

ख) नेयुकेसं में प्रचलित निरीक्षण, निगरानी, अनुवर्ती कार्रवाई एवं मूल्यांकन प्रणाली।

ग) युवाओं के सशक्तिकरण से संबंधित सरकार के फ्लैगशिप कार्यक्रमों को बढ़ावा देने के लिए और मजबूत बनाने की वकालत, जागरूकता, सूचना, शिक्षा और संचार गतिविधियाँ विशिष्ट प्रलेखन एवं सुझाव।

घ) नेयुकेसं की गतिविधियों और कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं की आकांक्षाओ,ं जरूरतों, इच्छाओं को कैसे पूरा किया जाये और इसे अपेक्षित परिणाम के साथ प्राप्त करने के क्षेत्र पर अनुसंधान

ङ) युवा और अन्य पणधारियों के लिए क्षमता निर्माण की आवश्यकता और कैसे (उपरोक्त सूची उदाहरार्थ है लेकिन संपूर्ण नहीं)

आवेदन प्रक्रिया

आवेदन शैक्षिक संस्थानों में व्यापक प्रचार-प्रसार के माध्यम से आमंत्रित किया जाएगा और आवेदक निम्नलिखित दस्तावेजों के साथ अपने आवेदन को निम्नलिखित दस्तावेजों के साथ पंजीकृत करा सकते हैं।

  • आवेदन विधिवत भरा हो
  • जीवन वृत्त
  • कॉलेज/संस्थान/विश्वविद्यालय के प्रधानाचार्य/विभाग प्रमुख/रिसर्च गाइड द्वारा नेयुकेसं के मंडल निदेशक को अभ्यार्थी के इंटर्नशिप कार्यक्रम पर विचारार्थ पत्र और उसमें अभ्यार्थी द्वारा जिस विषय पर इंटर्नशिप करनी हो उसका विवरण भी दिया हो। पत्र में यह भी दर्शाया गया हो कि छात्र नेयुकेसं के नामित अधिकारियों का निर्देशों का अनुपालन, नियमों का अनुपालन, अनुशासन, समय की पाबंदी का अनुपालन करेगें और गोपनीयता को बनाये रखेंगे, और मंडल निर्देशकों की लिखित अनुमति के बिना किसी दस्तावेज या निष्कर्ष का खुलासा नहीं करेंगे। आवेदकों का विवरण अनुबंध-13 में दिए गए प्रपत्र में उपलब्ध कराया जाये।
  • समस्त आवेदनों की जांच और छंटनी नेयुकेसं से संबंधित राज्य निदेशक/प्रशासन द्वारा पात्रता क्षमता के आधार पर की जायेगी।
  • शॉर्टलिस्ट किए गए आवेदनों को तालिका में उनके अकादमिक रिकाॅर्ड, पाठ्यक्रम, संस्थान/विश्वद्यिालय का नामांकन आदि विवरण के साथ दर्शाया जायेगा और इसे नेयुकेसं मुख्यालय और राज्य कार्यालय में गठित होने वाली समिति के सम्मुख जैसा भी मामला हो, को अंतिम निर्णय हेतु अग्रसारित कर दिया जायेगा।
प्रधान कार्यालय: नेहरू युवा केन्द्र संगठन, युवा मामले एवं खेल मंत्रालय (भारत सरकार)
4 - जीवन दीप भवन, संसद मार्ग, भूतल, दिल्ली - 110 001 (भारत)
दूरभाष : 91-11-23442800

कॉपीराइट 2012 नेहरू युवा केन्द्र संगठन. सर्वश्रेष्ठ IE 7.0, फ़ायरफ़ॉक्स मोज़िला, गूगल क्रोम में देखे