World's Largest Youth Network

उत्तर पूर्व युवा आदान प्रदान कार्यक्रम


फोटोग्राफ 2019 - 20

फोटोग्राफ 2018 - 19


पूर्वोत्तर युवा आदान प्रदान कार्यक्रम (एनईवाईईपी)

नेहरू युवा केंद्र संगठन (नेयुकेसं) द्वारा पूर्वोत्तर युवा आदान प्रदान कार्यक्रम के लिए पूर्वोत्तर प्रभाग, गृह मंत्रालय, भारत सरकार के साथ समन्वय स्थापित किया गया है। इस कार्यक्रम के लिए भारत के युवाओं को देश के अन्य महत्वपूर्ण स्थानों की यात्रा के लिए आठ पूर्वोत्तर राज्यों से लिया गया था।

कार्यक्रम का मूल उद्देश्य पूर्वोत्तर राज्यों के युवाओं को देश के महत्वपूर्ण स्थानों पर जाने, सामाजिक, आर्थिक विकास, सांस्कृतिक लोकाचार, भाषा, हमारे राष्ट्रीय जीवन की विविधता में एकता के पहलू को दर्शाते हुए लोगों की जीवन शैली और सरकार के सामाजिक और वित्तीय समावेशन कार्यक्रमों पर सूचना को प्रचारित करना।

यह विभिन्न विकासात्मक गतिविधियों, कौशल विकास, शिक्षा और अन्य स्थानों पर उपलब्ध रोजगार के अवसरों पर ध्यान केन्द्रित करते हुए। देश में हुई तकनीकी और औद्योगिक उन्नति को भी उजागर करता है। इसके अलावा पूर्वोत्तर राज्यों के युवाओं को देश के अन्य हिस्सों में अपने सहकर्मी समूहों के साथ भावनात्मक संबंध विकसित करने में मदद करता है और उनके राज्यों में विकास गतिविधियों में भाग लेने और आगे ले जाने के लिए प्रयास करता है। पूर्वोत्तर युवा आदान प्रदान कार्यक्रम वर्ष 2016-17 और 2017-18 में देश के पांच स्थानों पर आयोजित किया जा चुका है।

 

 

प्रधान कार्यालय: नेहरू युवा केन्द्र संगठन, युवा मामले एवं खेल मंत्रालय (भारत सरकार)
4 - जीवन दीप भवन, संसद मार्ग, भूतल, दिल्ली - 110 001 (भारत)
दूरभाष : 91-11-23442800

कॉपीराइट 2012 नेहरू युवा केन्द्र संगठन. सर्वश्रेष्ठ IE 7.0, फ़ायरफ़ॉक्स मोज़िला, गूगल क्रोम में देखे